मेलबर्न में भारतीय युवक को जलाने कोशिश (लीड-2)

'एबीसी न्यूज' के अनुसार मेलबर्न के पश्चिमोत्तर इलाके एसेनडन में शुक्रवार देर रात करीब दो बजे चार लोगों ने 29 वर्षीय जसप्रीत सिंह पर हमला कर दिया और उसे जलाने का प्रयास किया।

इस घटना में भारतीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का चेहरा, छाती और बाजूओं सहित शरीर का लगभग 20 फीसदी हिस्सा जल गया है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब भारतीय युवक अपनी पत्नी के साथ कार से घर लौट रहा था। पत्नी को कार से उतारकर जब वह गाड़ी पार्क कर रहा था तभी चार लोगों ने उस पर हमला कर दिया और फिर उस पर कोई तरल पदार्थ डालकर आग लगा दी। इसके बाद सभी भाग गए।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से सहायता की अपील की है।

कार्यवाहक प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ने हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, "सरकार बिना किसी मकसद वाले ऐसे हमले की कड़े शब्दों में निंदा करती है। विक्टोरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।"

एक अन्य समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' ने जांच अधिकारी सार्जेट नील स्मिथ के हवाले से कहा है कि युवक को आग लगाने की घटना नस्लीय भेदभाव से संबंधित नहीं है। स्मिथ ने कहा, "यह एक असमान्य घटना है और इसे नस्लीय भेदभाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।"

विक्टोरिया के मंत्री पीटर बेचलर ने कहा कि वह इस हमले की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा, "यह चाहे नस्लीय हो या कुछ और, हम इसका विरोध करते हैं।"

पुलिस का कहना है कि सिंह भारतीय मूल के हैं लेकिन अभी यह पता नहीं चला है कि वह आस्ट्रेलियाई नागरिक हैं या नहीं। सिंह के दोस्तों के अनुसार वह अपनी पत्नी के वीजा पर यहां रह रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया में भारतीय लोगों पर हमले की घटनाएं फिर से बढ़ गई हैं। गत शनिवार की रात मेलबर्न में भारतीय छात्र नितिन गर्ग पर हमला कर दिया गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।

मूल रूप से पंजाब का रहने वाला 21 वर्षीय गर्ग वेस्ट फुटक्राई स्थित एक रेस्तरां में काम करता था। जब वह काम पर जा रहा था, तभी उसे चाकू घोंप दिया गया। वह लड़खड़ाता हुआ हंगरी जैक्स रेस्तरां तक पहुंचा और मदद के लिए गुहार लगाने के बाद अचेत हो गया। उसे रॉयल मेलबर्न अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+