मुंबई में छात्रा ने आत्महत्या की
पुलिस ने बताया कि चेम्बूर के आचार्य कॉलेज की छात्रा मैरी जेसिका नडार ने आत्महत्या से पहले लिखे पत्र में कहा है कि हाल ही में पिता को खो देने के बाद सं वह अवसादग्रस्त है और अपना जीवन समाप्त कर रही है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले लड़की के पिता की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद लड़की ने स्वयं को दोस्तों और बाहरी लोगों से अलग-थलग कर लिया था। पिता को खो देने से वह बहुत दु:खी थी और इसीलिए उसने यह खतरनाक कदम उठाया।
इसके साथ ही राज्य में पिछले सात दिनों में आत्महत्या से मरने वाले छात्रों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
शुक्रवार को तीन छात्रों ने अपना जीवन समाप्त कर लिया था। इनमें पुणे, नाशिक और मुंबई का एक-एक छात्र था।
छात्रों द्वारा अपना जीवन समाप्त करने की घटनाओं से चितित मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने शुक्रवार को शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में एक समिति की घोषणा की। यह समिति इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए सुझाव देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications