करजई ने नए कैबिनेट मंत्रियों की सूची पेश की
नई सूची में विदेश मंत्री के रूप में पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जालमई रसूल सहित 16 नए नाम हैं।
पिछली बार अस्वीकार किए गए किसी भी मंत्री का नाम नई सूची में नहीं हैं।
उपराष्ट्रपति करीम खलीली द्वारा संसद के निचले सदन में पेश नई सूची में तीन महिलाओं के नाम शामिल हैं। उनको महिला मामलों, जनस्वास्थ्य और सार्वजनिक निर्माण मंत्री के रूप में नामांकित किया गया है।
संसद में किसी को भी ऊर्जा और दूरसंचार मंत्री के रूप में पेश नहीं किया गया।
पिछले सप्ताह संसद ने रक्षा, आंतरिक और वित्त सहित केवल सात मंत्रियों के नामों को मंजूरी दी और 24 में से 17 नामांकित मंत्रियों के नामों को खारिज कर दिया।
धांधली के आरोपों से घिरे राष्ट्रपति पद के चुनाव में विजयी होने के बाद हामिद करजई ने पिछले माह ही दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications