डीटीसी बस में आग, यात्री सुरक्षित
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)।दक्षिण दिल्ली के अरूणा आसिफ अली मार्ग पर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस में आग भड़क उठी। वैसे इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सुबह करीब 10.25 बजे रूट संख्या 729 पर चल रही आज डीटीसी की एक बस में दक्षिणी दिल्ली के आसिफ अली रोड पहुंचने पर आग भड़क उठी। लेकिन चालक की सूझबूझ से इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ।"
बस चालक राज कुमार ने बताया, "बस के इंजन में कुछ खराबी आ गई थी जिससे आग भड़क सकती थी। मैंने धूंआ उठते देखा और फौरन बस रोक दी। उसके बाद यात्रियों को नीचे उतार दिया गया।"
सीएनजी से चलने वाली डीटीसी की यह बस मोरी गेट जा रही थी। यह बस डीटीसी के पुराने बेड़ की थी। हालांकि इससे पहले 30 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच सात नई लो-फ्लोर बसों में आग लगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications