भोजन स्वादिष्ट न लगे, तो कैल्शियम को ठहराएं जिम्मेदार

वाशिंगटन, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अगली बार जब आपको भोजन बेस्वाद लगे तो आप कैल्शियम को इसका जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। एक नए अध्ययन से स्पष्ट हुआ है कि भोजन के स्वाद में कैल्शियम का बहुत योगदान होता है।

जापानी शोधकर्ताओं ने पहली बार उजागर किया है कि जीभ में मौजूद कैल्शियम के चैनल भोजन का स्वाद बढ़ाने वाले यौगिकों को आकर्षित करने का काम करते हैं।

भोजन में जीभ की विशेष स्वादेन्द्रियों (नमकीन, मीठा व अन्य) को अलग-अलग स्वाद का एहसास कराने वाले अणुओं के साथ कुछ ऐसे अणु भी होते हैं जिनका अपना कोई स्वाद नहीं होता है लेकिन वह अन्य अणुओं का स्वाद बढ़ाते हैं।

जापान के अजीनोमोटो इंकार्पोरेटिड के अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि जीभ में उपस्थित कैल्शियम चैनल शरीर में कैल्शियम की मात्रा नियंत्रित करने के साथ भोजन के स्वाद से भी जुड़े हुए हैं।

अध्ययन में बताया गया है कि जो अणु कैल्शियम संवेदांगों को प्रेरित करते हैं वे भोजन का स्वाद बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+