बिहार से 240 कछुए बरामद
पुलिस के अनुसार कटिहार रेलवे स्टेशन की प्लेटफार्म संख्या नौ से आठ बोरों में छिपाकर रखे 240 कछुए बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि इन्हें तस्करों ने अन्य राज्यों में ले जाने के लिए रखा था।
इधर, कटिहार राजकीय रेल थाना के प्रभारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि पुलिस को देखते ही सारे तस्कर भाग निकले इस कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि इन कछुओं को किसी नदी में या पटना जैविक उद्यान में भेज दिया जायेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications