तेंदुआ की खाल सहित 2 गिरफ्तार
रायपुर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में दो लोगों को तेंदुआ की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया है।
रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 44 वर्षीय सहदेव राम और 25 वर्षीय सुरेन्द्र को रायगढ़ शहर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को आशंका है कि यह अंतर राज्यीय गिरोह के सदस्य हो सकते हैं। इनके कुछ साथियों की तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications