छत्तीसगढ़ में साल भर में 23,000 किलोग्राम से ज्यादा गांजा जब्त
रायपुर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2009 के दौरान 23,051 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।
पुलिस मुख्यालय ने अपनी साल भर की उपलब्धियों पर प्रकाशित पत्रिका में उल्लेख किया है कि पुलिस ने वर्ष 2009 के दौरान 23,051 किलोग्राम गांजा, 67,700 गांजे के पौधे, और 2,598 घातक इंजेक्शन जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत 40.06 लाख रुपये हैं।
पत्रिका में 217 मुठभेड़ों का जिक्र है जिनमें 15 दिसम्बर 2009 तक 107 नक्सली मारे गए।
राज्य में पिछले वर्ष प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(भाकपा) के अनुयायी 177 नक्सली और 445 संघाम के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications