प्रभाकरन के पिता का अंतिम संस्कार रविवार को
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। तमिल विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के मारे जा चुके प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरण के पिता का अंतिम संस्कार रविवार को होगा। यह जानकारी शनिवार को श्रीलंका के एक तमिल राजनेता ने दी।
श्रीलंका में 26 जनवरी को होने जा रहे राष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवारों में से एक एम.के.शिवाजीलिंगम ने कहा कि थिरुवेंद्रन वेलुपिल्लई का शव अंतिम संस्कार के लिए तटीय गांव वेल्वेत्तितुरई ले जाया जाएगा।
मई में सेना के हमले में प्रभाकरन के मारे जाने के बाद वेलुपिल्लई (82 वर्ष) और उनकी पत्नी ने सरकार के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।
शिवाजीलिंगम ने वावुनिया से आईएएनएस को टेलीफोन से बताया कि एक पूर्व सरकारी अधिकारी वेलुपिल्लई की मौत बुधवार रात प्राकृतिक कारणों से हुई।
सेना ने बताया कि वेलुपिल्लई हृदय रोग और मधुमेह से पीड़ित थे।
सेना प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदय नानायक्कारा के अनुसार प्रभाकरन के पिता कुछ समय से बीमार थे। प्रभाकरन के अभिभावकों को कोलंबो के समीप एक सैनिक अड्डे पर सुरक्षा हिरासत में रखा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications