10 लुटेरों को मृत्युदंड

कोलकाता, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की एक अदालत ने दो साल पहले लूटपाट की एक वारदात के दौरान एक गृहिणी की हत्या करने के दोषी 10 लुटेरों को मौत की सजा सुनाई है।

बैरकपुर के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश पार्थ सारथी मुखर्जी ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 21 फरवरी 2008 को लुटेरों ने गहनों की दुकान के मालिक बिमल दास के घर पर लूट की थी। उन्होंने दास के 12 वर्षीय बेटे बिद्युत की पिटाई की थी जबकि उनकी 42 वर्षीय पत्नी को बालकनी से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी थी।

सरकारी वकील प्रीतीश दासगुप्ता ने कहा कि यह बहुत बर्बर घटना थी। इसमें 12 लोगों को आरोपी बनाया गया था जिनमें से 10 लोगों को मौत की सजा दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+