अग्निकांड में 5 भाई-बहनों की मौत
पुलिस ने बताया कि बगनान इलाके के नजदीक रबिग्राम में एक मकान में आग लगने से यह दुर्घटना हुई। मरने वालों में अशाबुल मलिक के पांच बच्चें हैं, जिनमें तीन लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि मलिक और उसकी पत्नी, बड़ा बेटा और एक बेटी आग से बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें राज्य के शासकीय उल्बेरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक शनिवार तड़के लैम्प के उलटने से आग लगी। उस वक्त सभी लोग सो रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications