ब्रिटेन में विमान में विस्फोट की धमकी देने वाले 3 गिरफ्तार
एमिरेट्स फ्लाइट के बोइंग 777 में सवार एक यात्री कैमेरॉन मैकलियन ने कहा कि विमान जब रनवे पर था तभी विमान को उड़ाने की धमकी देने वाले व्यक्तियों को पुलिस पकड़कर ले गई।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस के हवाले से स्काई न्यूज ने कहा कि बम विस्फोट की धमकी देने के लिए पकड़े गए लोगों की उम्र 58, 48 और 36 वर्ष है।
मैकलियन के हवाले से कहा गया कि एक गिरफ्तार व्यक्ति श्वेत था और बाकी को वह देख नहीं सके।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन यात्रियों के सामान की तलाशी में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
आरंभिक खबरों में कहा गया कि हमले की धमकी गंभीर नहीं थी और शराब पिए यात्री की धमकी के कारण चेतावनी जारी की गई होगी। घटना के बाद अन्य यात्री करीब चार घंटे तक विमान में फंसे रहे।
क्रिसमस के दिन डेट्रॉयट के ऊपर एक अमेरिकी विमान में नाइजीरियाई नागरिक उमर फारुक अब्दुल मुतल्लब (23 वर्ष) के बम विस्फोट के प्रयास की घटना के बाद पूरी दुनिया के हवाई अड्डों पर सुरक्षा कड़ी करने के बीच यह घटना हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications