कैबिनेट की बैठक में तेलंगाना मुद्दे पर फैसला नहीं
सूत्रों के अनुसार तेलंगाना मुद्दे पर आर्थिक मामलों की मंत्रीमंडलीय समिति की 10 मिनट तक बैठक चली थी लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला।
सूत्रों के अनुसार तेलंगाना मुद्दे पर कांग्रेस के अंदर असमंजस स्थिति बनी हुई है और इस मुद्दे पर सहमति नहीं बन पा रही है। शनिवार की बैठक अधूरी रहने की एक वजह यह भी है कि केंद्रीय गृहमंत्री पी.चिदंबरम तमिलनाडु में थे।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी भी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications