ज्योति बसु की हालत नाजुक
चिकित्सकों के अनुसार बसु शनिवार को अचेतावस्था में चले गए हैं। 95 वर्षीय बसु कोलकाता के साल्टलेक स्थित एमआरआई अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें यहां एक जनवरी को भर्ती करवाया गया था।
एमआरआई द्वारा जारी स्वास्थ बुलेटिन में कहा गया है कि बसु की हालत बिगड़ गई है और वह अचेतावस्था में चले गए हैं।
बसु पश्चिम बंगाल के 23 वर्षो तक मुख्यमंत्री रहे थे। गुरुवार को उनका हालचाल पूछने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कोलकाता आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications