बांग्लादेश के साथ सुरक्षा और ऊर्जा समझौतों को कैबिनेट की मंजूरी
सूत्रों के अनुसार बांग्लादेश के साथ होने वाले तीन समझौतों में से एक आपराधिक मामलों में परस्पर कानूनी सहायता और दूसरा अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद, संगठित अपराध व मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने से संबंधित है।
सूत्रों के अनुसार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के अगले हफ्ते से शुरू हो रहे भारत दौरे के दौरान इन दोनों समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। दोनों देशों के बीच तीसरा समझौता ऊर्जा क्षेत्र में आपसी सहयोग से संबंधित है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन समझौतों को मंजूरी दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications