कश्मीर के कई हिस्सों में शीत लहर का प्रकोप जारी
श्रीनगर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को भी शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 20.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस से कहा, "लेह में अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान शून्य से 20.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"
उन्होंने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकारी ने कहा, "मौसम के शुष्क रहने और रात के समय आकाश साफ रहने से अगले दो दिनों तक शीत लहर की स्थिति ऐसे ही जारी रहने का अनुमान है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications