राष्ट्रमंडल खेल गांव के नजदीक एक बस्ती में आग लगी
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली में निर्माणाधीन राष्ट्रमंडल खेल गांव के नजदीक शनिवार तड़के एक झुग्गी बस्ती में आग लगने से सात झोंपड़ियां जल गईं। इसमें किसी की मौत नहीं हुई।
अग्नि शमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि शनिवार तड़के करीब तीन बजे पूर्वी दिल्ली में एक झोंपड़ी में आग लगी जो आसपास की छह और झोंपड़ियों में आग फैल गई। अग्नि शमन के नौ दस्तों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। यह दुर्घटना अक्षरधाम मंदिर के नजदीक हुई । आग लगने के कारणों अब तक पता नहीं चल सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications