कुमारी सैलजा ने 7़90 करोड़ रुपए के लाभांश का चेक प्राप्त किया
वित्तीय वर्ष 2006-07, 2007-08 के बाद अब 2008-09 के लिए आइटीडीसी ने अपने शेयरधारकों के लिए लाभांश घोषित किया है। वित्त वर्ष 2008-09 के लिए उसने 8़58 करोड़ रुपये का लाभांश घोषित किया। इससे पहले उसने 2006-07 तथा 2007-08 के लिए 20-20 फीसदी लाभांश घोषित किया था। 2008-09 के दौरान वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद उसने अपने शेयर धारकों को 10 फीसदी लाभांश दिया। उसने 411 करोड़ रुपए का कारोबार किया और 16 करोड़ रुपए कर के रूप में चुकाने के बाद 25 करोड़ रुपए का शुद्घ लाभ अर्जित किया। उसने अपनी कमाई का कुछ हिस्सा होटल जनपथ तथा दिल्ली के बाहर के होटलों के उन्नयन पर व्यय किया। उसके होटल द अशोक, सम्राट तथा जनपथ राष्ट्रमंडल खेलों के लिए चुने गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications