अफ्रीका की सड़कों पर दौड़ेगी नैनो

लुसाका, 7 जनवरी (आईएएनएस)। 'जनता की कार' का रुतबा हासिल कर चुकी चर्चित नैनो कार अफ्रीका की सड़कों पर भी दौड़ती नजर आएगी। इस नन्ही सी भारतीय कार को अफ्रीकी देशों में खपाने की गुंजाइश तलाशी जा रही है। टाटा समूह के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

टाटा अफ्रीका होल्डिंग्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रमन धवन ने आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "निश्चित तौर पर हम नैनो को अफ्रीकी सड़कों पर दौड़ते देखना चाहेंगे। टाटा समूह इस विशाल बाजार के कायदे कानूनों का अध्ययन कर रहा है।" उल्लेखनीय है कि टाटा अफ्रीका होल्डिंग्स अफ्रीका में टाटा समूह के कारोबार की मुख्य प्रोमोटर कंपनी है। 10 अफ्रीकी देशों में टाटा समूह अपनी उपस्थिति कायम कर चुकी है।

दुनिया की इस सर्वाधिक सस्ती कार को जब जुलाई 2008 में लांच किया गया था तो यह मीडिया में स्टार गाड़ी के तौर पर छा गई थी। गाड़ी की आधार कीमत महज 2,500 डालर है जो इसे सर्वाधिक सस्ती कार होने का रुतबा प्रदान करती है। अत्याधुनिक कार डिजाइन मानकों के लिहाज से भी इसकी उत्कृष्टता साबित हो चुकी है। इस कार को वाशिंगटन डीसी के प्रसिद्ध स्मिथसोनियन्स नेशनल डिजाइन म्यूजियम में भी प्रदर्शित किया जाएगा।

धवन ने कहा कि दूसरे देशों की तरह अफ्रीकी देशों में भी इस गाड़ी का जबर्दस्त क्रेज है। उन्होंने कहा, "कार की बेहद कम कीमत और इसकी ईंधन बचत क्षमता इसे अफ्रीकियों की चहेती गाड़ी बनाती हैं।" वैसे, उन्होंने संकेत दिया कि नैनो की सवारी करने के लिए अफ्रीका के लोगों को थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि अफ्रीकी बाजार से जुड़े कायदे कानूनों और मानकों को लेकर कंपनी का आकलन अभी शुरुआती चरण में ही है।

अगर नैनो अफ्रीका जाती है तो खुद धवन के करियर के लिए यह मील का पत्थर साबित होगी, क्योंकि इस महादेश में तीन दशक पहले कंपनी का कारोबार शुरू करने का श्रेय भी धवन को ही जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+