उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान शुरू

मतदान के लिए कुल 923 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 35 स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र की 36 सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव में कुल 193 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। करीब एक लाख, 33 हजार मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे। इन चुनावों में स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधि मतदान करते हैं।

विधान परिषद की जिन प्राधिकारी क्षेत्रों के लिए चुनाव हो रहा है उनमें रायबरेली, सीतापुर, खीरी, बहराइच, बाराबंकी, हरदोई, बदायूं, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, गोण्डा, फैजाबाद, देविरया, जौनपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, गाजीपुर, बांदा-हमीरपुर, झ्झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर, इटावा-फरु खाबाद, आगरा-फिरोजाबाद, मथुरा-एटा-मैनपुरी, अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ-गाजियाबाद, आजमगढ़-मऊ, रामपुर-बरेली, पीलीभीत-शाहजहांपुर, मुरादाबाद-बिजनौर, बस्ती-सिद्धार्थनगर, मिर्जापुर-सोनभद्र,गोरखपुर-महराजगंज, बलिया, लखनऊ-उन्नाव, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर शामिल हैं। मथुरा-एटा-मैनपुरी प्राधिकार क्षेत्र से दो प्रतिनिधि चुने जाते हैं।

चुनानों के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक(कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने गुरुवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रांतीय सशस्त्र बल(पीएसी) की 53 कंपनियां तैनात की गई हैं।

चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए करीब 100 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। विधान परिषद की कुल 100 में से जिन 36 सीटों के लिए चुनाव हो रहा हैं। इसमें सत्तारुढ़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पास कोई सीट नहीं है। इनमें समाजवादी पार्टी(सपा) के पास 24, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के पास 6, राष्ट्रीय लोक दल(रालोद) के पास 2, कांग्रेस के पास एक जबकि निर्दलियों के पास 3 सीटे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+