दिल्ली में कोहरे के कारण 29 रेलगाड़ियां रद्द
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता अनंत स्वरूप ने आईएएनएस को बताया, "राजधानी में बुधवार को घने कोहरे के कारण 29 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया जबकि चार के समय में बदलाव किया गया। वहीं 12 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।"
रद्द की गई रेलगाड़ियों में जयपुर- अमृतसर एक्सप्रेस, बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस, झांसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और गढ़वाल एक्सप्रेस शामिल हैं।
देर से चलने वाली रेलगाड़ियों में काशी-विश्वनाथ एक्सप्रेस और कालका मेल शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications