मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर ग्रेनेड से हमला
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात आतंकवादियों ने इम्फाल में कोईजाम के सरकारी आवास पर ग्रेनेड फेंका ।
अधिकारी ने बताया कि घर के बाहर पुलिस कमांडो हमले में घायल हो गया। हमले के दौरान कोईजाम घर के ही अंदर थे।
कोईजाम अभी विधायक हैं,और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष हैं।
इम्फाल में निकलने और प्रवेश के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं और हमला करने वाले आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है।
मणिपुर में 20 से अधिक आतंकवादी समूह सक्रिय हैं और वे स्वायत्तता की मांग कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications