उड़ीसा में शीत लहर का प्रकोप जारी
भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने आईएएनएस को बताया कि कंधमाल जिले का फुलबानी शहर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकारी ने बताया कि नौ डिग्री से कम तापमान रहने वाले शहरों में प्रमुख हैं सुंदरगढ़ (7.4),बोलांगीर (7.5),संबलपुर (7.6),बरीपद (8.4),कोरापुट (8.5)और अंगुल में (9) डिग्री सेल्सियस।
तटीय शहर पुरी, गोपालपुर, पारादीप और बालासोर में न्यूनतम तापमान 15.5, 15.6, 15.1 और 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
राजधानी भुवनेश्वर और कटक का न्यूनतम तापमान 14.4 और 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications