ओबामा के रात्रिभोज में तीसरे अवांछित मेहमान के घुसने की पुष्टि (लीड-1)

वाशिंगटन, 5 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा व्हाइट हाउस में आयोजित रात्रिभोज में तारिक और मिशेल सलाही के अलावा एक तीसरा व्यक्ति भी बिना निमंत्रण के घुसने में सफल रहा था।

सीकेट्र सर्विस के अधिकारियों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। यह अज्ञात व्यक्ति एक स्थानीय होटल पहुंचा, जहां भारतीय प्रतिनिधिमंडल ठहरा था और उनके साथ ही रात्रिभोज में पहुंच गया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को व्हाइट हाउस में ले जाना विदेश विभाग की जिम्मेदारी थी।

सीक्रेट सर्विस के बयान में कहा गया कि होटल में उस व्यक्ति की पूरी सुरक्षा जांच हुई और वह समूह के साथ एक बस/वैन में सवार होकर व्हाइट हाउस पहुंचा लेकिन पहले से मंजूर मेहमानों की सूची में उसका नाम नहीं था।

इस व्यक्ति की पहचान का अभी खुलासा नहीं किया गया है। सीक्रेट सर्विस ने कहा कि इस व्यक्ति का नाम व्हाइट हाउस आने वालों की कंप्यूटर सूची में नहीं शामिल है, जबकि शेष भारतीय प्रतिनिधियों के नाम कंप्यूटर सूची में दर्ज हैं।

यह व्यक्ति ओबामा तथा उनकी पत्नी मिशेल से सीधे तौर पर नहीं मिला। दो अवांछित मेहमानों तारिक और मिशेल सलाही के रात्रिभोज में घुसने के बाद सुरक्षा की समीक्षा में इस ताजा रहस्य का पता लगा।

सलाही दंपति ओबामा और उपराष्ट्रपति जो बिडेन के साथ फोटो खिंचवाने में भी सफल रहे। सीक्रेट सर्विस ने कहा कि सुरक्षा चूक के चलते उसने विदेशी मेहमानों की सुरक्षा प्रक्रिया में पहले ही बदलाव कर दिया है।

व्हाइट हाउस ने सीक्रेट सर्विस के इस बयान पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इंकार कर दिया।

सीक्रेट सर्विस के बयान से रोनाल्ड केसलर की न्यूजमैक्स डॉटकॉम पर सोमवार सुबह जारी खबर की पुष्टि हो गई। केसलर ने कहा था कि सीक्रेट सर्विस ने एक अफ्रीकी-अमेरिकी व्यक्ति की पहचान की है जो रात्रिभोज में आमंत्रित नहीं था।

रिपोर्ट के अनुसार वह भारतीय प्रतिनिधियों के साथ सामने आया। उसकी सुरक्षा जांच हुई। विदेश विभाग का एक अधिकारी उसे अन्य भारतीय सदस्यों के साथ इंटरकांटीनेंटल होटल से वैन में व्हाइट हाउस ले गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+