आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हमले के मद्देनजर सुरक्षा निर्देश जारी
भारत सरकार ने यह सुरक्षा निर्देश ऐसे समय में जारी किया है, जब आस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने मंगलवार को कहा है कि न्यू साउथ वेल्स प्रांत में आंशिक रूप से जला हुआ जो शव पाया गया है, वह किसी भारतीय युवक का ही है। शव की औपचारिक पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन जांचकर्ताओं का मानना है कि यह किसी 25 वर्षीय भारतीय युवक का शव हो सकता है। समाचार पत्र द एज में मंगलवार को प्रकाशित एक खबर से यह जानकारी प्राप्त हुई है।
भारतीयों पर हमलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर मंत्रालय ने एक ऐसी सूची जारी की है, जिसमें इस बात का विवरण दिया गया है कि आस्ट्रेलिया में अध्ययनरत भारतीयों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इस सूची में यह भी कहा गया है कि रात में अकेले यात्रा न की जाए और पास में जरूरत से अधिक नकदी न रखी जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications