सेंसेक्स में 128 और निफ्टी में 46 अंकों की वृद्धि (लीड-1)
मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को कारोबार में तेजी का रुख रहा। सेंसेक्स 127.51 अंकों और निफ्टी 45.70 अंकों की वृद्धि के साथ बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 127.51 अंकों (0.73 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,686.24 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 45.70 अंकों (0.87 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,277.90 पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 81.60 अंकों (1.20 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,898.95 अंकों पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 72.55 अंकों (0.85 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,564.28 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications