चण्डीगढ़, पंजाब और हरियाणा में शीत लहर जारी, 3 मरे
मंगलवार को पंजाब में अमृतसर सबसे अधिक सर्दी रिकार्ड की गई। वहां न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लुधियाना और पटियाला शहर का तापमान क्रमश: 7.8 और 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
चण्डीगढ़ का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को सर्द व बर्फीली हवाओं के कारण हरियाणा के अंबाला में दो लोगों और अमृतसर में एक की मौत हो गई।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोहरे की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आई है और आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आएगी।
विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में वर्षा हो सकती है, जिससे कोहरा छंट सकता है।
मंगलवार को हरियाणा के अंबाला, करनाल और हिसार शहर का तापमान क्रमश: 6.7, 9.8 और 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications