क्रिसमस के बाद कई नए नाम 'नो-फ्लाई' सूची में शामिल
व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि आतंकवादी निगरानी सूची प्रणाली की समीक्षा के बाद हजारों नामों में से कुछ दर्जन भर नामों को अलग सूची में डाला जा रहा है।
हवाई में 11 दिन की छुट्टियां बिताकर वाशिंगटन लौट रहे राष्ट्रपति बराक ओबामा के विशेष विमान 'एयरफोर्स वन' में सवार प्रवक्ता बिल बर्टन ने संवाददाताओं से कहा कि मंगलवार को आरंभिक जांच के नतीजों पर चर्चा के लिए राष्ट्रपति का राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों से मिलने का कार्यक्रम है।
राष्ट्रपति इस बात पर चर्चा करेंगे कि नाइजीरिया के संदिग्ध आतंकवादी उमर फारुक अब्दुलमुतल्लब के आतंकवादियों से संबंधों का पता होने के बावजूद वह कैसे नार्थवेस्ट एयरलाइंस के विमान में सवार होने में सफल हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications