कल्याण सिंह की 'जन क्रांति पार्टी' का ऐलान

कल्याण ने मंगलवार को अपने जन्मदिन के मौके पर इस नए दल के गठन का ऐलान किया। उनके पुत्र राजवीर सिंह इस नई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं और खुद कल्याण संरक्षक की भूमिका में होंगे।
पार्टी की घोषणा के वक्त अपनी बात दोहराते हुए कल्याण सिंह ने कहा की उनकी पार्टी हिन्दुत्व, राष्ट्रवाद, राम मंदिर, समाजिक न्याय और सर्वागीण विकास को समर्पित होगी। जल्द ही वे केंद्रीय चुनाव आयोग में नई पार्टी के पंजीकरण के लिए वह आवेदन करेंगें।
कल्याण ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों की इच्छा के मुताबिक ही नई पार्टी पार्टी बनाने का निर्णय किया है। पार्टी के पास नया घर, नया झण्डा और नया एजेण्डा होगा। पार्टी की लड़ाई गांव-गरीब, किसान के उत्थान, झुग्गी-झोपड़ी के इंसान, महिलाओं के सम्मान और नौजवानों को रोजगार के लिए होगी। इस मौके पर कल्याण ने कहा कि वे जल्द ही अयोध्या भी जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications