रायलसीमा में बंद से जनजीवन प्रभावित

आंध्र और तेलंगाना क्षेत्रों के सभी जिलों में बंद का असर देखा गया। सड़कों से राज्य परिवहन निगम की बसें नदारद रहीं। सभी इलाकों में शैक्षणिक और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बंद का आह्वान संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) ने रखा है। उधर, मंगलवार को तेलंगाना मुद्दे पर केंद्र सरकार सर्वदलीय बैठक करने जा रही है।
प्रशासन ने ऐतियात के तौर पर सभ जिलों के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबल तैनात कर दिए हैं। असल में बंद के कारण अलग तेलंगाना के समर्थकों के उग्र होने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि अभी तक किसी भी जिले से हिंसा की शिकायत नहीं मिली है।
सोमवार को विजयवाड़ा जिले में बंद के दौरान प्रदर्शन कर रहे कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कुरनूल जिले में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। विशाखापट्टनम में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं क्योंकि वहां पर सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित कई कंपनियों के दफ्तर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications