पंजाब, हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी
पंजाब के लुधियाना और पटियाला शहरों में न्यूनतम तापमान अपेक्षाकृत अधिक 7.4 और 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चण्डीगढ़ का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि वर्षा से इस मौसम की शुष्कता समाप्त हो गई। पिछले 24 घंटों में चण्डीगढ़ में 5.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। पूरे दिसम्बर महीने में केवल 1.4 मिलीमीटर वर्षा हुई थी।
हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, हिसार का 7.7 डिग्री सेल्सियस और करनाल का आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल कस्बे में सोमवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शीतलहर को देखते हुए चण्डीगढ़ शिक्षा विभाग ने प्राथमिक कक्षाओं की सर्दी की छुट्टियों को 10 जनवरी तक बढ़ा दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications