दिल्ली में विमान सेवा सामान्य, पर कुछ उड़ानों में देरी
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "आज (सोमवार) सुबह दृश्यता 2,000 मीटर से अधिक थी और सभी उड़ानों का संचालन सामान्य रहा। हालांकि पिछले दो दिनों के व्यापक प्रभाव के चलते कुछ उड़ानों में देरी हुई।"
अधिकारी ने कहा कि सोमवार सुबह आगमन और प्रस्थान वाली 16 घरेलू उड़ानों में देरी हुई और तीन उड़ानें रद्द हो गईं जबकि आठ अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में देरी हुई।
शनिवार को घने कोहरे के चलते 200 घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई थीं जबकि 18 उड़ानों को अपना रुख अन्य शहरों की ओर करना पड़ा।
रविवार के दिन 15 घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द हुईं और 50 अन्य में देरी हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications