बार्क से सुरक्षा नियमों पर बल देने को कहा गया : चव्हाण
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) में हुए हादसे को देखते हुए सरकार ने रविवार को केंद्र से कहा कि वे अपने सुरक्षा मानकों को मजबूत करें।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने समाचार चैनल एनडीटीवी से कहा कि उन्होंने वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) को निर्देश दिया गया है कि वे सुरक्षा मानकों पर ध्यान दें और इसे हल्के में न लें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications