अल कायदा को ध्वस्त करने के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 4 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के आतंकवाद विरोधी शीर्ष सहायक ने कहा है कि अमेरिका अलकायदा को नष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे वह पाकिस्तान, अफगानिस्तान या यमन में कहीं भी हो।

ओबामा के आतंरिक सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी मामलों के सहायक जान ब्रेन्नन ने रविवार को एक टेलीविजन टॉक शो में कहा कि अमेरिका के पास संकेत है कि अल कायदा यमन की राजधानी साना में अमेरिकी संस्थाओं पर हमले की तैयारी में है।

ब्रेन्नन ने समाचार चैनल सीएनएन पर कहा कि यमन में अलकायदा के सैकड़ों सदस्य हैं। परंतु "हम अलकायदा को नष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं चाहे वह पाकिस्तान, अफगानिस्तान या यमन में हो।"

अमेरिका ने रविवार को साना में अपने दूतावासों को बंद कर दिया। उसने कहा कि 'अरब प्रायद्वीप में अलकायदा' की यमन में अमेरिकी हितों पर हमले की धमकी को देखते हुए यह कदम उठाया गया।

ब्रेन्नन ने रविवार को फॉक्स न्यूज को बताया कि क्रिसमस के दिन डेट्रॉयट जा रही अमेरिकी उड़ान में विस्फोट का विफल प्रयास करने वाले नाइजीरियाई युवक को यमन के एक प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षित किया गया।

ब्रेन्नन ने कहा कि यमन में सैकड़ों आतंकवादी हैं और अमेरिका इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि वहां कोई दूसरा अब्दुलमुतल्लब है या नहीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+