बोधगया आकर मैं धन्य हुआ : दलाईलामा

पटना से लगभग 110 किलोमीटर दूर बौद्घों के पवित्र तीर्थस्थल बोधगया में बौद्घभिक्षुओं और पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे महात्मा बुद्घ के ज्ञान प्राप्तिस्थल पर आकर अपने को धन्य मानते हैं। वे जन कल्याण के लिए कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि संसार को बुद्घ के बताए गए रास्ते पर चलना होगा तभी उसका कल्याण संभव है।

इसके पूर्व धर्मगुरू बोधगया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार्टर प्लेन से आए और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीधे तिब्बती मंदिर पहुंचे। वहां कुछ देर रहने के बाद उन्होंने महाबोधि मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने बोधगया मल्टी मीडिया संग्रहालय का उद्घाटन किया।

राज्य के गृह सचिव आमिर सुबहानी ने बताया कि दलाईलामा के बोधगया प्रवास के दौरान नियमों के अनुसार सुरक्षा दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि दलाई लामा 9 जनवरी तक बोधगया में रहेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+