सिंगापुर की अर्थव्यवस्था चौथी तिमाही में सिकुड़ी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र में चौथी तिमाही में 38.4 प्रतिशत की गिरावट हुई। निर्यात पर निर्भर सिंगापुर के व्यापार और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि यह तीसरी तिमाही में विनिर्माण क्षेत्र में हुई 29.6 प्रतिशत की वृद्धि के विपरीत है।
सेवा क्षेत्र में अपेक्षाकृत बेहतर दर से वृद्धि जारी है। चौथी तिमाही में सिंगापुर के सेवा क्षेत्र में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। परंतु यह तीसरी तिमाही में हुई 10.9 प्रतिशत की वृद्धि से कम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications