राठौड़ के खिलाफ जांच में समय लगेगा
सात सदस्यीय इस एसआईटी का नेतृत्व कर रहे पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) एस. एस. कपूर ने कहा, "हमें पिछले सप्ताह ही यह मामला सौंपा गया है। हम इससे जुड़े सभी पहलूओं की जांच कर रहे हैं। हमारी जांच प्रक्रिया अभी भी चल ही रही है। इस बारे में अभी हम कुछ नहीं बता सकते।"
उन्होंने कहा, "हम जल्द से जल्द अपनी जांच पूरी करने की कोशिश करेंगे। हम किसी जल्दबाजी में नहीं हैं क्योंकि यह बड़ा ही संवेदनशील मामला है।"
गौरतलब है कि 12 अगस्त, 1990 को राठौर ने 14 वर्षीय रुचिका के साथ दुर्व्यवहार किया था और इसके तीन साल बाद रुचिका ने आत्महत्या कर ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications