आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र की हत्या पर प्रधानमंत्री बयान दें : भाजपा
भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री को देश को यह बताना चाहिए कि जब तक कि सरकार कोई प्रभावी कार्रवाई करेगी, उससे पहले कितने और लोगों की जानें जाएंगी या और कितने लोग घायल होंगे।"
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि इस मसले पर सरकार की क्या राय है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास आक्रामक कूटनीतिक रवैया अपनाने के अलावा भी कई विकल्प है और उसे उसी आधार पर प्रतिक्रिया करनी चाहिए।
प्रसाद ने कहा, "देश के प्रत्येक नागरिक की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।"
ज्ञात हो कि गत शनिवार को नितिन गर्ग नामक एक भारतीय छात्र की मेलबर्न में अज्ञात हमलावरों द्वारा चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। गर्ग भारत के पंजाब का रहने वाला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications