दिल्ली में स्वाइन फ्लू से 73वीं मौत
दिल्ली में स्वाइन फ्लू की सहायक नोडल अधिकारी अंजना प्रकाश ने आईएएनएस को बताया, "फ्लू से पीड़ित 21 वर्षीय महिला का अंबेडकर हॉस्पीटल में निधन हो गया। महिला मंद बुद्धि से ग्रस्त थी और उसके फेफड़े बुरी तरह संक्रमण की चपेट में थे।"
दिल्ली में सोमवार को फ्लू के 34 नए मामले भी सामने आए हैं। इनमें से छह बच्चे शामिल हैं। इसके साथ ही राजधानी में इस बीमारी से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़ कर 9,481 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications