हत्या मामले में सोरेन को अदालत में पेश होने का आदेश
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एन.एन.सिंह ने सोमवार को सोरेन के अदालत में पेश न होने पर यह आदेश जारी किया।
यह मामला एक बकरी की मौत के कारण दो लोगों की हुई हत्या से संबद्ध है। इस बारे में सोरेन सहित 12 लोगों के खिलाफ 15 अप्रैल 1974 को मुकदमा दर्ज किया गया था।
दो दशक पहले, मामले के आठ आरोपी बरी हो गए थ। सोरेन के खिलाफ मामला लंबित है, क्योंकि वह अदालत में पेश नहीं हुए।
वर्ष 2004 में सोरने के खिलाफ वारंट जारी किया गया जिसके बाद उन्होंने आत्म समर्पण किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications