असम में सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला, 3 मरे
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि गुवाहाटी से 290 किलोमीटर दूर उत्तरी कछार हिल्स जिले के माहुर के नजदीक भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने पुलिस काफिले पर हमला किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया, "आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से सुरक्षा बलों के दो वाहनों पर हमला किया। इस हमले में एक पुलिस कमांडो और तीन नागरिक मारे गए।" इस हमले में दो नागरिक घायल हुए हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications