नक्सलियों के बंद से लौह अयस्क की आपूर्ति प्रभावित
प्रदेश के दंतेवाड़ा जिले में स्थित एनएमडीसी के बैलाडीला खदान और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के बीच बाधित हुई इस रेल सेवा से एस्सार इस्पात और विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र सहित कई अन्य घरेलू इस्पात कंपनियों में आपूर्ति प्रभावित हुई है।
एनएमडीसी के महाप्रबंधक सुबिमल बोस ने आईएएनएस को बताया, "यहां 1 जनवरी की रात से मालगाड़ियों के उपलब्ध न होने के कारण किरंदुल और बछेली अयस्क खदानों से रोजाना 56,000 टन उत्पादन में से 35 फीसदी कटौती कर दी गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications