मुंबई में 3 छात्रों ने की 'आत्महत्या' (लीड-1)
पश्चिमोत्तर मुंबई के चैतन्यनगर इलाके में 20 वर्षीय एक छात्रा का शव उसके घर से बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच से प्रतीत होता है कि छात्रा ने खुदकुशी की है। हालांकि उसके घर से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस के अनुसार नवी मुंबई के डी.वाई.पाटिल महाविद्यालय की मेडिकल की यह छात्रा दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो सकी थी।
दूसरी घटना दादर पश्चिम इलाके की है। वहां के शारदाश्रम हाईस्कूल के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र सुशांत एकनाथ पाटिल का शव स्कूल के बाथरूम में रस्सी से लटका पाया गया। पुलिस को आशंका है कि छात्र ने खुदकुशी की है।
एक अन्य घटना में डोंबीवली इलाके में भी 11 वर्षीया लड़की ने कथित तौर पर इस वजह से खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि उसके अभिभावकों ने उसे एक डांस रियलिटी शो में हिस्सा लेने की अनुमति देने से मना कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications