राठौड़ से छीना जाएगा पदक, हुड्डा ने चिदंबरम को पत्र लिखा (लीड-2)
पुलिस पदक समिति के प्रमुख और गृह सचिव जी.के.पिल्लई ने एक बैठक के बाद राठौड़ से पदक छीनने का फैसला किया। अब इस संबंध में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील को सिफारिश भेजी जाएगी।
राठौड़ को पिछले हफ्ते गृह मंत्रालय ने इस संबंध में कारण बताओ नोटिस भेजा था।
उधर, सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि राठौड़ ने राज्य और पुलिस बल की छवि धूमिल की है।
गौरतलब है कि 12 अगस्त 1990 को हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक एस.पी.एस.राठौड़ ने 14 वर्षीया रुचिका के साथ दुर्व्यवहार किया था और उसके तीन साल बाद रुचिका ने आत्महत्या कर ली थी।
सीबीआई की विशेष अदालत ने पिछले दिनों रुचिका मामले में राठौड़ को छह महीने की सजा सुनाई थी लेकिन 10 मिनट के भीतर ही उसे जमानत मिल गई भी।
राठौड़ के खिलाफ पंचकूला पुलिस स्टेशन में दो और मामले दर्ज किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications