बारिश और बर्फबारी के बाद हिमाचल में तापमान गिरा (लीड-1)
शिमला स्थित मौसम विज्ञान कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि बारिश और बर्फबारी के बाद पूरे राज्य में तापमान में गिरावट आई है।
उन्होंने बताया,"मनाली में सुबह बर्फबारी हुई। चार से पांच इंच तक बर्फ जम गई है।" उन्होंने बताया कि इस मौसम में यह दूसरी मर्तबा है राज्य में बर्फबारी हुई है। इससे पहले 9 नवंबर को बर्फबारी हुई थी।
उन्होंने बताया कि बारिश के बाद शिमला के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री दर्ज किया गया।
लाहौल और स्पीति जिले के केलांग में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां तापमान 0.9 डिग्री से गिरकर -8.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications