महीने में 11 बोतल शराब गटक जाते हैं चण्डीगढ़ के वयस्क

चण्डीगढ़, 4 जनवरी (आईएएनएस)। चण्डीगढ़ में वयस्क एक महीने में औसतन 11 बोतल शराब गटक जाते हैं। यानी साल भर में लगभग 136 बोतलें। यह बात राज्य में शराब की बिक्री के आंकड़ों से सामने आई है।

आंकड़े बताते हैं कि चण्डीगढ़ में प्रतिदिन लगभग 200,000 बोतल शराब की बिक्री होती है। इस व्यापार से जुड़े लोगों का कहना है कि भारी बिक्री का कारण यह है कि अन्य स्थानों की बजाए चण्डीगढ़ में शराब सस्ती है।

चण्डीगढ़ में वर्ष 2008-09 के दौरान 18 साल से अधिक आयु के 483,982 वयस्कों के बीच 65,736,000 बोतल शराब की बिक्री हुई।

गैर सरकारी संगठन, पीपुल फॉर ट्रांसपैरेंसी से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता कमल आनंद द्वारा सूचना का अधिकार कानून (आरटीआई) के तहत चण्डीगढ़ के आबकारी व कराधान विभाग से हासिल आंकड़ों से इस बात का खुलासा हुआ है। इस संगठन ने स्टॉप अंडरएज ड्रिंकिंग अभियान चला रखा है।

इस संस्था ने चण्डीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में शराब की बिक्री के बारे में सूचनाएं हासिल की हैं। आंकड़े के अनुसार हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में प्रति व्यक्ति शराब की खपत पंजाब से अधिक है।

वर्ष 2008-09 के दौरान हरियाणा के 1.2 करोड़ वयस्क 26.52 करोड़ बोतल शराब गटक गए थे। इसी दौरान दिल्ली में 16.28 करोड़ बोतल शराब की खपत हुई थी।

आनंद ने रविवार को यहां कहा कि पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़, हिमाचल और दिल्ली में 2008-09 के दौरान 74.46 करोड़ बोतल शराब की खपत हुई। आनंद ने कहा है, "निश्चित रूप से शराब उद्योग के लिए यह अच्छी खबर है लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए यह उतनी ही बुरी खबर है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+