तीस्ता जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू
अगले सप्ताह नई दिल्ली में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की शिखर बैठक से पहले प्रतिनिधिमंडल स्तर की यह वार्ता हो रही है।
प्रधानमंत्री शेख हसीना की नई दिल्ली यात्रा की तिथि अभी घोषित नहीं हुई परंतु उनका भारत दौरा 11 जनवरी से आरंभ होने की उम्मीद है।
समाचार पत्र डेली स्टार ने सोमवार को कहा कि संयुक्त नदी आयोग की सचिव स्तरीय दो दिवसीय वार्ता में तीस्ता नदी जल बंटवारा प्रभावी रहेगा।
बांग्लादेश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जल संसाधन मंत्रालय के सचिव शेख वहिदुज्जमां ने कहा कि यदि किसी दीर्घकालिक समझौते तक पहुंचना संभव नहीं हो तो एक अंतरिम समझौता भी संभव है।
तीस्ता के अलावा जल बंटवारा वार्ता में छह अन्य नदियां-धारला, मोनु, मुरुची, दुंधकुमार, खोवई और गोमती भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications