शेयरों की बिक्री से रिलायंस ने 2,675 करोड़ रुपये उगाहे
शेयरों की बिक्री आरआईएल की एक प्रवर्तक इकाई पेट्रोलियम ट्रस्ट ने 1,035 रुपये प्रति शेयर की दर से की। कंपनी ने बयान में कहा कि इस राशि को आरआईएल की सहायक कंपनी रिलायंस इन्वेस्टमेंट एंड होल्डिंग्स के लिए जुटाया गया है।
बयान में कहा गया कि इस कदम का वित्तीय प्रभाव कंपनी के वित्तीय बयान में प्रदर्शित होगा।
आरआईएल ने अपने शेयरों की बिक्री से दूसरी बार पैसे की उगाही की है। कंपनी ने सितम्बर में भी शेयरों की बिक्री से 3,188 करोड़ रुपये जुटाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications