ग्वालियर में स्कूल 7 जनवरी तक बंद
जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह से तापमान में काफी गिरावट आने के साथ शीत लहर ने हर किसी को कंपाकर रख दिया है। इसी के चलते जिला शिक्षा अधिकारी ने चार से सात जनवरी तक स्कूलों में अवकाश रखने का प्रस्ताव कलेक्टर आकाश त्रिपाठी को दिया जिसपर उन्होंने विचार करने के बाद मंजूरी दे दी। अब स्कूल आठ जनवरी से खुलेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications