नक्सली हमले में बाल-बाल बची पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

नक्सलियों ने इस वारदात को इस समय अंजाम दिया जब नई दिल्ली से पुरी जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस वहां से गुजरने वाली थी। यहां झरग्राम और खाटकुला रेलवे स्टेशनों के बीच दो पटरियों को उड़ाया गया है।
समय पर मिली जानकारी
इस रेलगाड़ी से गुजरने से पहले ही इस वारदात की सूचना मिल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। दक्षिण पूर्व रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि रेलगाड़ी को रोक दिया गया था।
इस घटना के बाद कई रेलगाड़ियों के मार्ग बदल दिए गए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेलवे) दिलीप मित्रा ने कहा, "नक्सलियों ने विस्फोट करके पटरियां उड़ा दीं। सुरक्षाकर्मी तत्काल बाद ही मौके पर पहुंच गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications